{"_id":"60c2542b8ebc3e8bac4a5329","slug":"hathras-news-ali2652020153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, 12 लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 12 महिला-पुरुष घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर में बुधवार की देर रात को दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद गांव के लोगों ने उस वक्त तो मामले को शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष से सुनीता, भरत, नीरज, कालीचरन और ओमवीर घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष से भगवान सिंह, वीरपाल, बाबू, पप्पू, मंगल सिंह, भरत घायल हुए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच मेें जुटी है।