फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New ETM will be included in roadways this year

हाथरस : रोडवेज में इस साल शामिल हो जाएंगी नई ईटीएम

Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: New ETM will be included in roadways this year
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज को इस साल नई इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन (ईटीएम) मिलने का रास्ता साफ हो गया है। गाजियाबाद में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो गई है। नई ईटीएम मशीन क्रेडिट डेबिट कार्ड दोनों को स्वीकार करेंगी, जिससे यात्रियों की किराये की राशि कट जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इन बसों के हिसाब से 87 ईटीएम मशीनें हैं। ये ईटीएम मशीन करीब दो साल पुरानी है। आए दिन खराबी के चलते परिचालकों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अब नई कंपनी का टेंडर हो गया है।
विज्ञापन

ईटीएम मशीन का पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गाजियाबाद में शुरुआत हो गई है। डिपो के अधिकारियों की मानें तो नए साल में हाथरस डिपो में ईटीएम आएंगी। इन मशीनों से यात्रियों को यह फायदा होगा कि यात्रियों की जेब में यदि पैसे नहीं है तब भी डेबिट व क्रेडिट से यात्रा कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed