{"_id":"61ba2ec930c0961216190136","slug":"hathras-nephew-dies-after-being-buried-in-the-rubble-of-the-wall-maternal-uncle-injured-hathras-news-ali2806597174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दीवार के मलबे में दबकर भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दीवार के मलबे में दबकर भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन
हाथरस : गांव अहियापुर में गिरी दीवार व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के अईयापुर में बुधवार को बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण दीवार गिर गई। इसके नीचे पांच साल का मासूम व उसका मामा दब गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में बच्चे को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वृंदावन क्षेत्र के गांव सुनरक निवासी रिंकू का पांच साल का बेटा रितिक अपनी मां के साथ हाथरस के अईयापुर अपनी ननिहाल आया था। बुधवार दोपहर रितिक अपने मामा राकेश की गोद में था।
राकेश उसे गोद में लिए उस जगह पर खड़ा था, जहां पर बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे के पास दीवार का निर्माण हो रहा था। वहीं पर बेसमेंट की जमीन को पक्का करने के लिए निर्माण कार्य भी किया जा रहा था। इसी दौरान दीवार गिर गई। जिसके नीचे राकेश व रितिक दब गए। लोगों ने आनन-फानन मलबे से दोनों को बाहर निकाला। रितिक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद