फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Neither arrangement for drainage of water, nor repair of roofs

हाथरस : न पानी की निकासी का इंतजाम, न छतों की मरम्मत

Sun, 26 Sep 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Neither arrangement for drainage of water, nor repair of roofs
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी मंडी में न पानी की निकासी हुई और न हीं मंडी में बनी दुकानों की छतों की मरम्मत हुई है। इस कारण सासनी मंडी के आढ़तियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। पौने दो करोड़ रुपये की लागत से मंडी में विभिन्न काम होने थे, लेकिन हालात जस के तस हैं। इसे लेकर दुकानदार परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि सासनी मंडी में जलभराव और अन्य कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। मंडियों को हाईटेक करने की बात को ध्यान में रखते हुए सासनी मंडी के लिए पौन दो करोड़ रुपये मंजूर हो गए। इस धनराशि से नाला निर्माण, दुकानों की छतों, टिनशेड के अलावा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना थी। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि चार माह से निर्माण निगम कार्य कर रहा है। पता नहीं निगम ने मंडी में क्या काम किया।
विज्ञापन

हकीकत यह है कि बारिश के दौरान मंडी में होने वाले जलभराव के कारण आढ़तियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। जलभराव से मंडी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर आढ़तियों में आक्रोश है। मंडी सचिव का कहना है कि निर्माण निगम द्वारा चार माह में आज तक जलनिकासी नहीं की गई है। दुकानों की छतों को भी सही नहीं किया गया है। वह इस संबंध में आला अफसरों से पत्राचार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed