फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Negligence of two secretaries came to the fore in Mission Antyodaya survey

हाथरस : मिशन अंत्योदय सर्वे में दो सचिवों की लापरवाही आई सामने

Mon, 28 Jun 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Negligence of two secretaries came to the fore in Mission Antyodaya survey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मिशन अन्त्योदय के तहत गांव-गांव सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में दो ग्राम पंचायत सचिवों की लापरवाही सामने आई है। समीक्षा के दौरान दोनों ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल सर्वे का डाटा अपलोड करने के निर्देेश दिए गए हैं। डाटा अपलोड न करने की स्थिति में विभागीय, वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
सर्वे के दौरान ग्रामीणों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में डाटा एकत्रित किया गया है। वहीं योजना से वंचित लोगों के बारे में भी पूरा ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है। सर्वे को पोर्टल पर भी फीड किया जा रहा है, जिससे योजनाओं से वंचित व लाभान्वित लोगों का डाटा शासन को मिल सके। इसी क्रम में मिशन अन्त्योदय के तहत हुए सर्वे की डीसी मनरेगा अशोक कुमार ने समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सामने आया कि ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र के चार गांव व सासनी क्षेत्र के चार गांवों के सर्वे का डाटा अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। डीसी मनरेगा अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव रामेंद्र सिंह व चंद्र प्रकाश को तत्काल डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देेश् दिए हैं। डाटा अपलोड न करने की स्थिति में वेतन रोकने के साथ साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed