फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Negligence, electricity consumers of 30 villages are facing problems

हाथरस : लापरवाही 30 गांवों के बिजली उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Negligence, electricity consumers of 30 villages are facing problems
हाथरस : इगलास अड्डा बिजलीघर का जर्जर भवन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग भले ही उपभोक्ताओं को नजदीकी बिल जमा करने की सुविधा देने का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले गांवों के लोग दिक्कत झेल रहे हैं। करीब 30 गांवों के लोगों को बिल जमा कराने के लिए ओढ़पुरा स्थित विद्युत कार्यालय पर बिल जमा कराने के लिए जाना पड़ता है और बिल में त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए इगलास अड्डा के कार्यालय पर। दोनों व्यवस्थाएं एक स्थान पर न होने से उपभोक्ताओं का समय बर्बाद होता है और उन्हें करीब डेढ़ किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
इगलास अड्डा स्थित विद्युत कार्यालय पर ऑनलाइन बिलिंग काउंटर बना रखा था। कई महीने पहले इसका आधा भवन जर्जर हो गया। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यहां करीब 30 गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा होते थे। इसके बाद यहां के दो बिलिंग काउंटरों को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन बिल सही करने का काम इगलास अड्डा बिजली कार्यालय में ही हो रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि उपभोक्ता पहले इगलास अड्डा कार्यालय आते हैं और उसके बाद बिल सही कराने के बाद ओढ़पुरा के कार्यालय पर आते हैं। यदि कोई त्रुटि होती है तो उन्हें फिर से बिल सही कराने के लिए इगलास अड्डा विद्युत कार्यालय जाना पड़ता है। इस कारण उपभोक्ताओं को करीब डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ रही है और उनका समय भी बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इगलास अड्डा विद्युत कार्यालय पर बिल जमा हो जाते थे। अब बिल सही कराकर ओढ़पुरा बिल जमा करने के लिए जाना पड़ता है। बिल जमा करने में काफी परेशानी होती है।
-पदम सिंह, उपभोक्ता
बिजली विभाग द्वारा राजस्व बढ़ाने पर तो ध्यान दिया जाता है, लेकिन उपभोक्ताओं की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। यहां बिल जमा करने और बिल सही करने की व्यवस्था एक स्थान पर नहीं है। इस कारण समय बर्बाद होता है।
-कन्हैया, उपभोक्ता
बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिल जमा व सही करने की व्यवस्था एक स्थान पर की जाए।

-राजू, उपभोक्ता
नए भवन के लिए प्रस्ताव तैयार कर आला अफसरों को भेजा गया है। हरी झंडी मिलने के बाद बिल जमा व बिल सही करने का काम एक ही स्थान पर किया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द नए भवन में कार्य की शुरुआत होगी।
-नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed