फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Navipur connectivity road connecting Agra-Aligarh and Mathura is in bad shape

हाथरस : आगरा-अलीगढ़ व मथुरा को जोड़ने वाला नवीपुर संपर्क मार्ग बदहाल

Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Navipur connectivity road connecting Agra-Aligarh and Mathura is in bad shape
हाथरस : बदहाल पड़ा नवीपुर संपर्क मार्ग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ व मथुरा को जोड़ने वाले नवीपुर संपर्क मार्ग की आज तक किसी ने सुध नहीं ली है। इस मार्ग से करीब 20 गांवों के लोग हर रोज सफर करते हैं। ये मार्ग कई वर्षों से बदहाल हालत में है। अतिक्रमण व हिचकोलों भरे सफर की वजह से लोग इस रास्ते पर आवागमन में काफी मुश्किलें झेल रहे हैं। हर रोज जाम के चलते लोगों के समय की बर्बादी हो रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों से इसकी दशा सुधरवाने की गुहार लगाई गई है, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इसे लेकर लोगों में निराशा है। अब नवनिर्वाचित सदर विधायक से इस मार्ग पर आवागमन के लिए आश्रित लोगों को इसकी बदहाली दूर कराने की आस है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज तो बन गया है। बाईपास बनने से आगरा-अलीगढ़ के बीच आवागमन करने वाले दूसरे जिलों के लोगों को भी खासी राहत मिली है, लेकिन शहर के बाईपास से जोड़ने वाले मार्गों की दशा सुधारने के लिए किसी ने पहल नहीं की है। लंबे समय से बदहाल पड़े इन संपर्क मार्गों पर आवागमन बेहद मुश्किल भरा है।
विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद दूर नहीं कराई इसकी बदहाली
हाथरस। शहर के नवीपुर कलां मार्ग से रोडवेज बस स्टैंड की दूरी 500 मीटर है। यदि शहर में जाम लगता है तो बाईपास तक पहुंचने के लिए लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। बाईपास पर यह मार्ग तीन जगह से जुड़ा है। इस मार्ग पर नगला धन सिंह, कुंवरपुर, कोटा, कपूरा, पटा और पटैनी सहित करीब 20 गांवों के लोग हर रोज आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज, एक इंटर कॉलेज के अलावा कई कॉन्वेंट स्कूल भी हैं। अति व्यस्त होने के बावजूद यह मार्ग गांवों के संपर्क मार्गों से भी ज्यादा बदहाल है। जगह-जगह ऊंचा-नीचा होने के साथ यह कच्चा भी है। इस मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण राहगीरों के लिए यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कई बार लोगों ने अधिकारियों से भी गुहार लगाई है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। नवीपुर मार्ग अति व्यस्त मार्ग है। इसका चौड़ीकरण व दुरुस्त होना अति आवश्यक है। मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों ने शिकायत भी दर्ज करा रखी है। अब सदर विधायक से यही उम्मीद है कि इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए पहल करें। इस मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है।
-प्रदीप शर्मा, शहरवासी
नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस पर अतिक्रमण हैं। इस मार्ग से कई गांवों के लोग हर रोज दूरी तय करते हैं। जर्जर होने के चलते इस मार्ग पर लोगों का चलना भी मुश्किल है। आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधयों को ध्यान देने की जरूरत है।
-नरेंद्रपाल सिंह, शहरवासी
मार्ग को दुरुस्त कराने व अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन से भी शिकायत कर रखी है। अब मंगल दिवस में जाकर फिर से मार्ग की दुर्दशा सुधारने व अतिक्रमण को हटवाने के लिए गुहार लगाई जाएगी। यह मार्ग बाईपास से जुड़ा होने के साथ संपर्क मार्ग का भी काम करता है।
- जितेंद्र शर्मा, शहरवासी।
नवीपुर मार्ग से करीब 20 गांवों के लोगों का हर रोज आवागमन होता है। यह मार्ग कई सालों से जर्जर हालत में है। इसको दुरुस्त कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए, ताकि आमजन की राह सुगम हो सके। यह मार्ग बाईपास पर तीन जगह जुड़ा हुआ है।

-महेश दीक्षित, शहरवासी।
बाईपास से तीन जगह से जुड़ने वाले इस मार्ग पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया है। मार्ग जर्जर होने के साथ कारण संकरा है। यदि जनप्रतिनिधि पहल करें तो इस मार्ग का काशी मॉडल के तहत विकास हो सकता है। सबसे पहले अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसें।
- योगेश भट्ट, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed