फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nagla Chhatti's death, the body created a chaos as soon as the dead body arrived

हाथरस: नगला छत्ती के जवान की मौत, गांव में शव आते ही मचा कोहराम

Mon, 20 Jan 2020 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nagla Chhatti's death, the body created a chaos as soon as the dead body arrived
मृतक जवान का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
नगला छत्ती के जवान की मौत, गांव में शव आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन

सेना में लांस नायक के पद पर था तैनात, देर रात दी गई अंतिम विदाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। बिसावर के गांव नगला छत्ती के एक जवान की मौत दिल्ली में उपचार के दौरान हो गई। यह जवान भारतीय सेना की 16 कोर प्रो यूनिट में लांस नायक के पद पर बंगलूरू में तैनात था। रविवार की देर रात जवान का शव सेना की एक टुकड़ी द्वारा गांव में लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में चीखपुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। देर रात ही उसे अंतिम विदाई दी गई। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, गांव नगला छत्ती बिसावर निवासी सूरज सिंह पुत्र स्व. रामबाबू उम्र करीब 22 साल ने तीन साल पहले ही सेना को ज्वाइन किया था। सूरज के पिता की मौत करीब 12 साल पहले हो चुकी है, ऐसे में परिवार की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। सूरज अविवाहित था।
विज्ञापन

बताते हैं कि सूरज पिछले काफी समय से बीमार था, उसे दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, उसका इलाज कई दिनों तक चला, लेकिन रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि सूरज के कंधे पर मां के साथ ही दो छोटे भाईयों की भी जिम्मेदारी थी। बताते हैं कि उसका रिश्ता भी तय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed