{"_id":"5f036d1b8ebc3e42f8015ef4","slug":"hathras-nagla-algarjee-s-youth-drowned-in-ganga-in-rajghat-hathras-news-ali2379887189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: राजघाट में गंगा में डूबा नगला अलगर्जी का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: राजघाट में गंगा में डूबा नगला अलगर्जी का युवक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार को गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गया एक युवक राजघाट में गंगा में डूब गया। 18 वर्षीय नरेश पुत्र अमरनाथ रविवार की सुबह अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया था।
नहाते समय वह अपने दोस्तों के साथ अंदर घुस गया। कोई गड्ढा होने के कारण वह गंगा में ही लापता हो गया। गंगा घाट पर गोताखोर दोपहर से ही उसकी तलाश में लगे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
उसके घर पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ लगी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर ताला लटका हुआ है। पूरा परिवार राजघाट पर ही रुका हुआ है।