{"_id":"5ed7f4118ebc3e9036454a0b","slug":"hathras-mursan-s-farsoti-and-padu-s-youth-were-discharged-the-remaining-five-are-undergoing-treatment-hathras-news-ali235249733","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान के फरसोटी व पदू के युवक को किया डिस्चार्ज, बाकी पांच का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान के फरसोटी व पदू के युवक को किया डिस्चार्ज, बाकी पांच का चल रहा उपचार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बे के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि 21 मई को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में मुरसान के गांव फरसोटी निवासी एक युवक को भर्ती कराया गया था। यह युवक महाराष्ट्र से अपने 11 साथियों के साथ हाथरस आया था। जहां पर इसका स्वास्थ्य विभाग द्वारा चेकअप कराया गया। जिसमें इसकी 21 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इसे मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था।
वही 23 मई शनिवार को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती हुए पदू निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। पदू निवासी बस चालक युवक 17 मई को अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपने गांव पदू आया था। 2 दिन बाद जब इसकी तबीयत खराब होने लगी तो यह 20 मई को अपना चेकअप कराने के लिए जिला अस्पताल गया था। जिसकी रिपोर्ट 23 मई को पॉजिटिव आई थी।
इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इसे मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था, साथ ही इसके 23 परिजनों को भी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। जिसमें बस चालक युवक की डेढ़ साल की बेटी भी कोरोना संक्रमित निकली थी। जिसका उपचार अलीगढ़ चल रहा है। बुधवार को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती हुए फरसोटी निवासी व पदू निवासी व्यक्ति की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में सासनी क्षेत्र के गांव टिकारी के दंपति सहित सादाबाद के एक ही परिवार के 3 लोग भर्ती हैं। इस समय मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच रह गई है।