{"_id":"614b736e8ebc3e05851839fb","slug":"hathras-murder-accused-arrested-with-reward-of-25-thousand-rupees-sasni-news-ali273888157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 25 हजार रुपये का इनामी हत्याभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 25 हजार रुपये का इनामी हत्याभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आगरा जोन पुलिस की विशेष टीम एवं सासनी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को बुधवार की सुबह राजमार्ग स्थित बिलखौरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि एक मार्च को क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसका मुकदमा मृतक की पुत्री ने धारा 147, 148, 149, 302, 506 थाने में दर्ज कराया गया था।
इसमें घटना का मुख्य आरोपी गौरव सोंगरा पर पुलिस अधीक्षक ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने 20 अप्रैल की देर रात मुठभेड़ में गौरव सोंगरा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन 25 हजार रुपये का आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
विज्ञापन
सोमवार को आगरा जोन पुलिस स्पेशल टीम एवं सासनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को बिलखौरा मोड़ से तमंचा और कारतूस सहित आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र महेश चौधरी निवासी बिलखौरा खुर्द को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना, निरीक्षक आशीष कुमार, स्पेशल टीम के एसआई विपिन कुमार, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार, दीपू यादव, विग विजय सिंह, बल्देव सिंह, लक्ष्य गोस्वामी आदि लोग शामिल थे।