फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality will provide 15 acres of land for medical college

हाथरस: नगर पालिका उपलब्ध कराएगी मेडिकल कॉलेज के लिए 15 एकड़ भूमि

Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality will provide 15 acres of land for medical college
हाथरस: मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि दिए जाने के प्रस्ताव को डीएम को सौंपते नगर पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लिए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज अब शहर में ही बनने की संभावना है। नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएम को पत्र भेजकर यह अवगत कराया है कि शहर में जलेसर रोड पर सीवेज फॉर्म की 15 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उपलब्ध है और नगर पालिका इस जमीन को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए देने को तैयार है। इसका पत्र पालिकाध्यक्ष ने डीएम को भी सौंपा है। इधर, जिलाधिकारी का कहना है कि वह इस भूमि का आज सोमवार को स्थलीय निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले के लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया है। मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। कई जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज को ले जाना चाह रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। ऐसे में नगर पालिका परिषद ने पहल की है। स्थानीय जलेसर रोड पर काफी बड़ा सीवेज फॉर्म है। नगर पालिका परिषद इस सीवेज फॉर्म की 15 एकड़ भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए देने को तैयार है। इसे लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सीएम को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने इस बात के लिए सीएम का आभार जताया है कि प्रदेश सरकार ने जिले के लिए एक मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है। पूर्व में नगर पालिका बोर्ड ने 21 जुलाई 2019 को शहर में इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग को लेकर उस समय मांग पत्र दिया था। जब सीएम हाथरस में ओवरब्रिज के शिलान्यास के लिए आए थे। पत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी जिक्र भी किया है कि शहर में हरी नेत्र चिकित्सालय भी संचालित था, जोकि राजनीति की भेंट चढ़कर बंद हो गया। अब मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर पालिका इसकी भूमि देने के लिए तैयार है। इसलिए इस मेडिकल कॉलेज को बजट आदि प्रदान करें। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यदि मेडिकल कॉलेज शहर में खुलेगा तो लोगों को काफी ज्यादा लाभ होगा। वहीं डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने भूमि उपलब्धता को लेकर पत्र दिया है। वह उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। स्थलीय निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed