फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality will plant one thousand saplings on sewage form

हाथरस : नगर पालिका लगाएगी सीवेज फॉर्म पर एक हजार पौधे

Sat, 05 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality will plant one thousand saplings on sewage form
हाथरस : नगर पालिका द्वारा सड़क की पटरी पर लगाए गए पौधे। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए लगातार पौधरोपण कराया जा रहा है और पौधों की देखभाल का काम किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब अलीगढ़ रोड के दोनों ओर पटरियों पर पौधरोपण कराया जा रहा है। सीवेज फॉर्म पर भी एक हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।
पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ लेने के पश्चात उन्होंने ‘सांसे हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम’ का अनुसरण करते हुए नगर क्षेत्र में पौधरोपण के लिए वृहद अभियान शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने मथुरा-सिकंदराराऊ रोड पर पौधरोपण अभियान शुरू किया। फिर यह अभियान अलीगढ़ रोड पर चलाया गया।
विज्ञापन

लोगों को इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से सभी प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों को एक पेड़ देखभाल के लिए सौंपा गया। उन्होंने बताया कि नगर के सीवेज फार्म पर चारों ओर पीपल, बरगद व नीम के 1000 पौधे लगाए जाएंगे, जो अपने आप में एक ऑक्सीजन की फैक्टरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन पेड़ों की उम्र भी लगभग 200 वर्ष होगी। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा उनकी देखभाल और रख-रखाव के लिए पर्यावरण से जुड़ी संस्था नेचर वर्ल्ड को यह जिम्मा सौंपा गया है। यह संस्था भी दिन-रात मेहनत कर पेड़ों को संरक्षित करने में जुटी है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि अपने घर के आगे एक पौधा अवश्य लगाएं और फिर उसकी देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed