फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality to install lights on overbridge

हाथरस : ओवरब्रिज पर नगर पालिका को लगवानी होगी लाइट

Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality to install lights on overbridge
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज का निर्माण कार्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे की रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका को करनी होगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि शहर को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। अब निर्माणदायी संस्था अर्च लगाने साथ वेल्डिंग का काम कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहे रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस पुल को रेलवे लाइन की परिधि में अर्च (अर्द्ध गोलाकार) डिजायन दी जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पुल केवल वाराणसी में बना है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुल पर पथ प्रकाश की व्यवस्था उनके बजट में शामिल नहीं है। वैसे भी शहर को सजाने का काम नगर पालिका का है।
विज्ञापन

हर रोज बड़ी संख्या में वाहन निकलेंगे
शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज से छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहनों के अलावा लोडिंग वाहन भी आसानी से आ-जा सकेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पुल वाहनों का वजन सहन करने में पूरी तरह सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed