फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality to cremate the poor in case of death from Kovid

हाथरस : कोविड से मृत्यु होने की दशा में गरीबों का अंतिम संस्कार करेगी नगर पालिका

Sun, 16 May 2021 10:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality to cremate the poor in case of death from Kovid
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने की दशा में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के निर्देश शासन ने जारी किए हैं। इसके तहत शहरी क्षेत्र में गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यदि किसी कारण परिजन अंतिम संस्कार न कर रहे हों तो ऐसे शवों का अंतिम संस्कार नगर पालिका करवाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा यह कार्य सामाजिक संस्था मृतक मंडल नयागंज के कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी सभासद अपने अपने क्षेत्र में निगरानी रखें। यदि किसी व्यक्ति की कोविड-19 के दौरान मृत्यु हो जाती है और वह गरीब व असहाय है। उसके पास अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक व्यवस्था नहीं है तो तत्काल उनके मोबाइल नंबर 9837084440 एवं अधिशासी अधिकारी के मोबाइल नंबर 9412531634 पर अवगत कराएं। शासन की नीति के अनुसार नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

यदि कोरोना से मरने वाले किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार उसके परिवारीजन न कर रहे हों या अन्य कोई लावारिस व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मर जाता है तो उसका अंतिम संस्कार उसके धर्मानुसार किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संस्था मृतक मंडल नयागंज के कार्यकर्ता अरुण कुमार के मोबाइल नंबर 9412329296 एवं नरेंद्र ग्रोवर के मोबाइल नंबर 9358392002 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed