फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality, Jal Nigam teams took stock of dirt, waterlogging

हाथरस : नगर पालिका, जल निगम की टीमों ने लिया गंदगी, जलभराव का जायजा

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality, Jal Nigam teams took stock of dirt, waterlogging
हाथरस : भगवंतपुर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करती नगर पालिका की टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान के बाद डीएम के निर्देश पर नगर पालिका व जल निगम की टीमों ने शहर से जुड़े नए इलाके भगवंतपुर और तरफरा का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां जलभराव और गंदगी की समस्या दूर कराई। वहां लोगों से भी अधिकारियों ने बातचीत की। उन्हें जल्द ही पक्की नाली व मेनहोल बनवाने का आश्वासन दिया। अन्य समस्याओं का भी जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि ‘शहर बढ़ा, सुविधाएं नहीं’ अभियान के तहत अमर उजाला ने शहर की सीमा में दो साल पहले शामिल हुए उन इलाकों की समस्याओं को प्रकाशित किया, जो दो साल पहले शहर की सीमा में शामिल हुए हैं। यहां के लोग जलभराव, गंदगी और जर्जर सड़क आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन भी चेता है। डीएम रमेश रंजन ने इसे लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार को निर्देश दिए। परिणामस्वरूप नगर पालिका व जल निगम की टीमें शहर से जुड़े नए इलाकों भगवंतपुर और तरफरा में गई। वहां लोगों ने अपनी समस्याएं टीम के सामने बताईं।
विज्ञापन

इन इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही भगवंतपुर से जलभराव को भी दूर कराया गया। 150 मीटर की नाली निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया। वहां मेनहोल बनवाने का भरोसा भी टीम ने दिया। गांव तरफरा में भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो वहां यह पाया कि एक पुलिया बंद हो गई और उससे आगे का मार्ग टूट गया है। वहां पुलिया निर्माण कराने भी भरोसा भी दिया गया। इस टीम में नगर पालिका के एई, सीएसई के अलावा जल निगम के जेई व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed