फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality inspects sewage pumping station

हाथरस : नगर पालिकाध्यक्ष ने किया सीवेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण

Thu, 18 Feb 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality inspects sewage pumping station
हाथरस : जलेसर रोड स्थित मुख्य पंपिग स्टेशन का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीवेज पंपिंग स्टेशन का पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ डॉ. विवेकानंद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी व्यवस्था को सुदृढ़ व मजबूती के साथ बहाल किया जाए।
बता दें कि जलेसर रोड स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन वर्षों पूर्व नगर की सीवर निकासी का साधन था। पूरे नगर का सीवर इस पंपिंग स्टेशन के द्वारा सीवेज फॉर्म पर खपत की जाती थी। यह पंपिंग स्टेशन विगत कई वर्षों से बंद पड़ा था।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पालिकाध्यक्ष ने इस पुरानी व्यवस्था को पुन: चालू करने व नगर वासियों को सीवर व जलनिकासी से निजात दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता सिविल डम्बर सिंह, सहायक अभियंता जल सोमप्रकाश, अवर अभियंता एमएसी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed