फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipal workers on strike for the second day, locked in offices

हाथरस : दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मी, दफ्तरों में जड़े ताले

Thu, 20 Oct 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipal workers on strike for the second day, locked in offices
हाथरस : नगर पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रुके हुए बोनस, एरियर और इस माह के वेतन के भुगतान की मांग को लेकर नगर पालिका में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्यालयों में तालाबंदी की और धरना देकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम सदर नगर पालिका भी आए, लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। इधर, इस तालाबंदी से नगर पालिका में कामकाज ठप रहा।
उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों ने बुधवार को पालिका के कार्यालयों में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी थी। उनका कहना था कि उन्हें बकाया बोनस और एरियर नहीं मिला है। साथ ही इस माह का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है, जबकि शासन के आदेश हैं कि दिवाली से पहले ही वेतन दे दिया जाए। बृहस्पतिवार को भी नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल रही और पालिका के कार्यालयों में ताले लगे रहे।
विज्ञापन

इससे पालिका का पूरा कामकाज ठप रहा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। इस दौरान एसडीएम सदर व नगर पालिका के ईओ राजकुमार यादव पालिका में आए और आंदोलित कर्मचारियों को समझाया, लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि जब तक बकाया देयों का भुगतान नहीं होगा, वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने भी दी हड़ताल की चेतावनी
हाथरस। सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू ने कहा है कि सफाई कर्मचारियोें को भी यदि देयों का भुगतान नहीं किया गया तो वह भी शुक्रवार की सुबह सफाई कार्य करने के बाद हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल के लिए पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed