फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MPs will set up camp, let people know closely about CAA

हाथरस: सांसद शिविर लगाकर देंगे सीएए के बारे में लोगों को बारीकी से जानकारी

Sat, 21 Dec 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: MPs will set up camp, let people know closely about CAA
सांसद राजवीर दिलेर। - फोटो : HATHRAS
सांसद शिविर लगाकर लोगों को देंगे सीएए के बारे में जानकारी
विज्ञापन

भाजपा ने भी 23 को बुलाई पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध के चलते अब भाजपा ने विरोधियों को जवाब देने के लिए रणनीति तय की है। इसी के चलते भाजपा सांसद राजवीर दिलेर हाथरस लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा ने इसे लेकर 23 दिसंबर को जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।
सांसद राजवीर दिलेर का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर लोग किसी भी अफवाह में न पड़ें। सीएए से किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं होगा। नागरिकता संशोधन कानून की बारीकी बताने के लिए लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर आयोजित किए जाएंगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम से भी इसमें पूरा सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा जिला महामंत्री संजय सक्सेना ने बताया कि जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के निर्देश पर 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे एक बैठक जिला कार्यालय पर होगी। इसमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, पूर्व पदाधिकारी व पार्टी के जन प्रतिनि धि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से इस कानून को लेकर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। इसके चलते यह गोष्ठी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed