फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MP learned about the injured in Sitahari shooting

हाथरस : सिताहरी के गोलीकांड में घायल का सांसद ने जाना हाल

Sun, 01 Aug 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: MP learned about the injured in Sitahari shooting
हाथरस : ग्राम सिताहरी में हुए गोलीकांड के पीड़ित का हालचाल पूछते सांसद राजवीर सिंह दिलेर। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर पिछले महीने गांव सिताहरी में हुए पथराव और फायरिंग की घटना के सिलसिले में सांसद राजवीर दिलेेर सहयोगियों के साथ रविवार को गांव सिताहरी में पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को ढांढस बंधाते हुए वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पीड़ितों की हरसंभव सहायता करें।
दरअसल, 11 जुलाई को गांव सिताहरी में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर गोलीकांड को अंजाम दिया था। घटना में गजेंद्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष के पांच अन्य लोग भी पथराव और मारपीट में घायल हो गए थे। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई चंद्रभान सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। शेष पांच आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने शेष आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग सांसद से की है। इस मौके पर चौ. अर्जुन सिंह, टीपी सिंह राना, संदीप शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, मुंशी सिंह, राजपाल सिंह, कन्हैया तोमर, राजकुमार शर्मा, दिनेश सेंगर, राजकुमार सिंह, नवल किशोर, गजेंद्र सिंह सेंगर, हरिओम सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह,ओमप्रकाश, कुलदीप शर्मा, ज्वाला प्रसाद, कृष्णकांत, दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी करने पर भड़के सांसद
सासनी। गांव सिताहरी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे सांसद राजवीर दिलेर एवं उनके सहयोगियों की एक पुलिस कर्मी द्वारा वीडियोग्राफी की जा रही थी। यह देखकर सांसद भड़क गए। उन्होंने पूछा कि बिना अनुमति के उनसे वीडियोग्राफी करने के लिए किसने कहा। क्या वह समाज के लोगों के दुख-दर्द में शामिल नहीं होंगे। हर बात की उनसे अनुमति लेनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed