{"_id":"5e8cb4878ebc3e6f974af880","slug":"hathras-movement-in-the-market-in-the-morning-followed-by-silence-hathras-news-ali230873155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सुबह बाजार में दिखी चहल-पहल, बाद में पसरी खामोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सुबह बाजार में दिखी चहल-पहल, बाद में पसरी खामोशी
विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन के तहत मंगलवार की सुबह बाजार खुलने पर हाथरस में सब्जी खरीदने के लिए लगी ग्राहकों क?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन के चलते रोजाना की तरह मंगलवार को भी सुबह बाजार में भीड़ रही, लेकिन 11 बजते ही पूरे शहर मे खामोशी छा गई। उसके बाद कुछ खुली दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। पुलिस ने सड़कों पर गश्त भी की।
लॉकडाउन के दौरान रोजाना सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक बाजार खुल रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को भी जब बाजार खुले तो लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ी। दूध, सब्जी, आटा, दाल और अन्य जरूरी सामान की खरीददारी लोगों ने की। उसके बाद लोग घर चले गए। दोपहर 11 बजे के बाद भी कई बाजारों में दुकानें खुली रही तो इन दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। वैसे इस दौरान जनधन राशि पाने के लिए बैंकों के बाहर काफी भीड़ दिखाई दी। साथ ही गैस एजेंसियों पर भी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
हाथरस। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर प्रचार-प्रसार तो किया जा रहा है, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे। सामान की खरीददारी से लेकर बैंकों में उमड़ने वाली भीड़ अक्सर यह भूल जाती है कि सोशल डिस्टेंसिंग से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। इस जिले में चार संक्रमित मिल भी चुके हैं लेकिन फिर भी लोग इसे भूल रहे हैं।