फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mother Annapurna's restoration journey will come today, will be welcome

हाथरस : आज आएगी मां अन्नपूर्णा की पुर्नस्थापना यात्रा, होगा स्वागत

Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mother Annapurna's restoration journey will come today, will be welcome
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्रिटिश काल में वाराणसी से करीब 100 पहले मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति गायब हो गई थी। यह मूर्ति बृहस्पतिवार को जिले में आएगी। इसका जिले में कई स्थानों पर स्वागत होगा। भाजपाई पुर्नस्थापना यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन भी इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश काल में वाराणसी से गायब हुई मां अन्नपूर्णा की यह प्रतिमा कनाडा से वापस लाई जा रही है। इसे वाराणसी में स्थापित किया जाएगा। यह मूर्ति भारत सरकार को मिली है। वहां से इसे प्रदेश को सौंपा गया है। यह मूर्ति 11 नवंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद दिल्ली से भव्य यात्रा निकलेगी, जो 14 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी। यह यात्रा बृहस्पतिवार को जिले में मडराक टोल से प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

इसका सदर विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा स्वागत किया जाएगा। उसके बाद अर्जुन सिंह कोल्ड स्टोर, बच्चा पार्क सासनी, कोतवाली चौराहा, लुटसान, दरियापुर, कैलोरा चौराहा, कैलोरा, सलेमपुर, पशुपतिनाथ कोल्ड स्टोर, पंत चौराहा सिकंदराराऊ, अगसौली होते हुए यह यात्रा कासगंज के लिए रवाना होगी। बुधवार को भाजपाई यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि दोपहर को मां अन्नपूर्णा पुर्नस्थापना यात्रा का बृहस्पतिवार की दोपहर को आगमन होगा। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा कार्यालय पर बुधवार को बैठक भी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed