फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Most ATMs became showpieces, people wandered for money

हाथरस : अधिकांश एटीएम बने शोपीस, पैसों के लिए भटके लोग

Thu, 27 Oct 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Most ATMs became showpieces, people wandered for money
हाथरस : त्योहार के चलते एटीएम पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाई दूज के त्योहार पर अधिकांश एटीएम नकदी न होने के कारण शोपीस बने रहे। इस कारण उपभोक्ताओं को मुश्किलों से जूझना पड़ा। त्योहार पर लगातार दो दिन बैंक बंद होने के कारण लोगों को नकदी किल्लत का सामना करना पड़ा। अब शनिवार से बैंकिंग व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
दो दिनों से बैंकों में कामकाज बंद रहा। दिवाली त्योहार पर पैसे की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। एटीएम के साथ छोड़ने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह एटीएम तो लगे हैं, लेकिन आए-दिन यह खराब हो जाते हैं। कोई न कोई खराबी लोगों के सिरदर्द बन जाती है। शुक्रवार को शहर के कई एटीएम में नकदी खत्म हो गई।
विज्ञापन

सादाबाद गेट सहित आदि स्थानों पर एटीएम में कनेक्टिविटी की दिक्कत रही। कुल मिलाकर एटीएम ने लोगों को खूब छकाया। ज्यादातर एटीएम नकदी खत्म होने के कारण लोगों की जरूरतें पूरी नहीं कर सके। कुछ एटीएम पहले से ही खराब पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच घास मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर दिनभर पैसा निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहीं। अब गोवर्धन और भाई दूज के चलते दो दिन बैंक बंद रहे। इस कारण लोगों को नकदी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। त्योहार के मौके पर भी बैंकों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कीं। इसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed