फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than half a dozen people injured in four accidents

हाथरस : चार दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than half a dozen people injured in four accidents
हाथरस : सादाबाद में आगरा बाईपास पर पुसैनी रोड के सामने हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कैंटर। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

घने कोहरे में शनिवार की सुबह आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय हाइवे पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। आगरा बाईपास मार्ग पर पुसैनी रोड के सामने हुई दुर्घटना में कैंटर की किसी वाहन से भिड़ंत हो गई। कैंटर के आगे से परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
इधर, हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के निकट ट्रक और कैंटर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कैंटर चालक राजकिशोर पुत्र रविशंकर निवासी माया टॉकीज के पास हाथरस घायल हो गया। यह दुर्घटना भी घने कोहरे की वजह से हुई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इधर, गांव मौनिया के निकट शनिवार की दोपहर को एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में विष्णु पुत्र श्यामवीर निवासी एदलपुर सादाबाद, वोमपाल पुत्र रामदास निवासी बाघई टूंडला और संतोष पुत्र राजनलाल निवासी बाघई टूंडला व अन्य एक व्यक्ति घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, एक अन्य दुर्घटना में गंगानगर सादाबाद निवासी गिरेंद्र पुत्र रामसिंह घायल हो गए। इन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed