{"_id":"63c98a29a22f19441a501c1e","slug":"hathras-more-than-40-thousand-people-did-not-deposit-bill-after-taking-connection-hathras-news-ali309402614-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 40 हजार से अधिक लोगों ने संयोजन लेने के बाद जमा नहीं बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 40 हजार से अधिक लोगों ने संयोजन लेने के बाद जमा नहीं बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 40 हजार से अधिक लोगों ने संयोजन लेने के बाद आज तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इस कारण यह बकायेदार नेवर पेड (कभी न जमा करने वाले) की सूची में शामिल हो गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 21 हजार सात सौ 27 करोड़ रुपये का बकाया है। अब बिजली विभाग द्वारा इनके संयोजनों को काटने के साथ कागजों में इन्हें खत्म भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है बिजली विभाग का जिले में अच्छा-खासा बकाया है। तमाम कोशिशों के बावजूद बकाया नहीं मिला है। इस कारण बिजली अफसरों को रोजाना उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। शासन से बिजली अधिकारियों को निर्देश मिले हैं कि जिले में संयोजन लेने के बाद कभी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के संयोजन को समाप्त कर दिया जाए।
जिले में कुल 68 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने आज तक बकाया जमा नहीं किया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बकायेदारों की सूची के आधार पर इनमें से कई संयोजनों को खत्म कर दिया है। अब विभाग कभी बकाया न चुकाने वाले 40 हजार उपभोक्ताओं के संयोजन खत्म करेगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि कभी भी बकाया जमा न करने वाले जिले में 40 हजार उपभोक्ता अवशेष रह गए हैं। इनके संयोजनों को खत्म किया जा रहा है। संवाद