{"_id":"60aaa0e78ebc3e00d45f18ce","slug":"hathras-more-than-30-thousand-workers-of-the-district-will-get-maintenance-allowance-hathras-news-ali2637637177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 30 हजार से अधिक श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 30 हजार से अधिक श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना काल में अधिकांश श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के 30 हजार से अधिक श्रमिकों को सरकार द्वारा भरण-पोषण भत्ता दिया जा रहा है। जून के पहले सप्ताह में श्रमिकों के खाते में डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि पहुंचेगी। गैर पंजीकरण श्रमिकों को नगर पालिका द्वारा मदद की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के श्रम कार्यालय में 30 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। इन श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समय समय पर लाभ दिया जा रहा है। अब कोरोना काल में काम न मिलने वाले श्रमिकों का भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपये का भत्ता दिया जा रहा है। 30 अप्रैल तक अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने वाले इस भत्ते का लाभ पाएंगे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि जिले के 30 हजार से अधिक श्रमिकों को भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। गैर पंजीकृत की मदद नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा की जाएगी। हमारे यहां 30 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं।