{"_id":"60c8f57b8ebc3e8758066563","slug":"hathras-more-than-25-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-first-week-of-july-hathras-news-ali265616098","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जुलाई के पहले हफ्ते में रोपे जाएंगे 25 लाख से ज्यादा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जुलाई के पहले हफ्ते में रोपे जाएंगे 25 लाख से ज्यादा पौधे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जुलाई के पहले सप्ताह में बृज की देहरी पर हरियाली की अलख जगाई जाएगी। 23 विभागों की मदद से जिले में 25 लाख 58 हजार पौधों का रोपण होगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले पौधरोपण के लिए वन विभाग के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी 18 लाख के करीब पौधों का रोपण किया गया था। अब इस साल शासन से 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। जिले में हरियाली कम होने के कारण जिला प्रशासन स्तर से तीन लाख 58 हजार पौधे और बढ़ा दिए गए हैं।
कुल मिलाकर अब जिले में 23 विभागों की मदद से 25 लाख 58 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण के साथ पौधों की जिओ टैगिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री ने पौधरोपण की तैयारियों का जायजा भी लिया। वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जुलाई माह के पहले सप्ताह में पौधरोपण को लेकर बात हुई है। तिथि तय होना अभी बाकी है।