{"_id":"5debf1348ebc3e1b93789aac","slug":"hathras-more-than-1700-have-received-the-benefit-of-ayushman-scheme-so-far-hathras-news-ali2208392162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 1700 से अधिक को अब तक मिला आयुष्मान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 1700 से अधिक को अब तक मिला आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन
1700 से अधिक लोगों को मिला ‘आयुष्मान’ का लाभ
जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना और प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंदों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। जिले के करीब 70 हजार लोगों को योजना की सुविधा दी जानी हैं। अब तक 49 हजार 500 से अधिक गोल्डन कार्ड बन चुके हैं और आगे भी गोल्डन कार्ड बनाए जाने का काम चल रहा है। जिले के 1,700 से अधिक लोग इस योजना के तहत लाभान्वित हो चुके हैं। योजना से लोग काफी खुश हैं।
सासनी विकास खंड के गांव रामपुर के रहने वाले आटा चक्की स्वामी वीरपाल सिंह पुत्र मोहन लाल ने बताया कि कुछ माह पूर्व उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनका पांव टूट गया था। उनका आयुष्मान योजना के तहत फ्री में ऑपरेशन हो गया। योजना के तहत इलाज करा रहीं कमलेश के पुत्र जय प्रकाश ने बताया कि उनकी मां की पित्त की थैली में पत्थर है, उसका ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में हुआ है।
योजना के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 1,700 से अधिक लाभार्थी योजना के तहत लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना की खास बात ये है कि अगर लाभार्थी के जनपद या आसपास के जनपदों में भी जिस बीमारी से आप ग्रसित है। उसका इलाज नहीं है तो वह भारत के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकता है। उन्होंने बताया कि कैम्प के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
शिविर लगाकर व जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माइक्रोप्लान बनाकर लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।
-डॉ. मधुर कुमार, डिप्टी सीएमओ/योजना के नोडल अधिकारी।