{"_id":"60aaa7208ebc3e29bf5f8eff","slug":"hathras-moped-riders-coming-under-the-grip-of-the-train-while-crossing-the-railway-line-sikandhra-rahu-news-ali2637657192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने बचा मोपेड सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने बचा मोपेड सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरपास लोगों के लिए सुविधाजनक होने से ज्यादा परेशानी का सबब बन गया है। थोड़ी बारिश में ही यह अंडरपास पानी में डूब जाता है और इसके जरिये आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। मजबूरी में दोपहिया वाहन चालकों को रेलवे लाइन पार करके उस तरफ पहुंचना पड़ता है। रविवार की सुबह भी रेलवे लाइन पार करते समय एक मोपेड सवार हादसे का शिकार होने से बच गया। अचानक ट्रेन आ गई, जिससे चालक मोपेड को रेलवे लाइन पर ही छोड़कर भागने को मजबूर हो गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मोपेड के परखच्चे उड़ गए।
बता दें कि रेलवे ने लोगों को रेलवे लाइन से आवागमन के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए अंडरपास का निर्माण कराया है। शुरू में तो तो लोगों को लगा कि इससे रेलवे लाइन पार करने का झंझट खत्म हो जाएगा, लेकिन बारिश में जब अंडरपास में पानी भरने लगा तो लोगों का भ्रम दूर हो गया। पानी भरने से अंडरपास पार करते समय काफी वाहन उसमें फंसकर बंद हो गए। मजबूरी में दोपहिया वाहन चालकों को रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ा।
पिछले दो दिन में हुई बारिश के बाद भी अंडरपास तालाब का रूप ले चुका है। यहां से पानी की निकासी का कोई जरिया नहीं है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश से भरा पानी रविवार तक निकल पाया। रविवार की सुबह एक मोपेड सवार ट्रेन की चपेट में आने से बच गया।