{"_id":"62659279360877091a08e477","slug":"hathras-monkeys-getting-violent-a-person-s-ear-cut-off-in-gausganj-sikandhra-rahu-news-ali29003297","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हिंसक हो रहे बंदर, गौसगंज में एक व्यक्ति का काटा कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हिंसक हो रहे बंदर, गौसगंज में एक व्यक्ति का काटा कान
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल रामपाल । संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के आतंक से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भूख से व्याकुल बंदर अब हिंसक होकर लोगों को काटकर जख्मी करने पर उतर आए हैं। रविवार को मोहल्ला गौसगंज निवासी एक व्यक्ति बंदर ने कान काट कर घायल कर दिया।
मोहल्ला निवासी रामपाल (55) नगर के बाजार में कार्य करते हैं। रविवार को शाम साढ़े पांच बजे घर से खाना खाकर बाजार लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक बंदर आकर इनके सिर पर बैठ गया। जब तक रामपाल कुछ समझ पाते बंदर ने उनका कान काट लिया।
खून से लथपथ रामपाल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें मोहल्लों में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि छत पर कपड़े सुखाना लोगों ने बंद कर दिया है। बाजार में लग रही फलों की ढकेलों से बंदर बेखौफ फल लूट कर खा रहे हैं। लोगों ने पालिका से आग्रह किया है कि इन बंदरों को पकड़ने व अन्य जगह छ़ुड़वाने की शीघ्र व्यवस्था करें।