{"_id":"61b6461f602cf1301f384e68","slug":"hathras-mohan-won-four-gold-one-silver-medal-in-athletic-championship-sadabad-news-ali280403830","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एथलेटिक चैंपियनशिन में मोहन ने जीते चार स्वर्ण, एक रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एथलेटिक चैंपियनशिन में मोहन ने जीते चार स्वर्ण, एक रजत पदक
विज्ञापन
हाथरस : 30 वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते गांव मंस्या खुर्द ?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
महर्षि वशिष्ठ की तप स्थली बस्ती के शहीद सत्यभान सिंह स्टेडियम में गत नौ और दस दिसंबर को दो दिवसीय 30 वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2021 हुई। इस चैंपियनशिप में 30 से लेकर 70 साल की आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
60 से अधिक आयु वर्ग में क्षेत्र के गांव मंस्या खुर्द के करीब 61 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
सादाबाद के गांव मंस्या खुर्द निवासी मोहन सिंह आर्य ने बताया कि उन्होंने इस चैंपियनशिप में 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर की चार दौड़ों में चार स्वर्ण पदक व रिले में रजत पदक प्राप्त करके अपने जिले, तहसील व गांव का गौरव बढ़ाया। मोहन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता फरवरी 2022 में हैदराबाद में होगी। मास्टर विश्व प्रतियोगिता जून 2022 में जापान के टोक्यो शहर में होगी, जिसमें वह सहभागिता करेंगे। संवाद