{"_id":"6ab4abcc1fec68586604c33d","slug":"hathras-mlc-election-new-voter-list-out-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : नई मतदाता सूची जारी, हाथरस की तीनों विधानसभाओं को मिलाकर 15245 मतदाता करेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : नई मतदाता सूची जारी, हाथरस की तीनों विधानसभाओं को मिलाकर 15245 मतदाता करेंगे वोट
Thu, 24 Sep 2026 10:19 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:19 AM IST
सार
विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हाथरस की नई मतदाता सूची जारी हुई। जिले की हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ विधानसभाओं में कुल 15245 मतदाता हैं।
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
विधान परिषद (एमएलसी) के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत हाथरस जिले की नई मतदाता सूची और विवरण जारी कर दिया गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जिले की तीनों विधानसभाओं (हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ) को मिलाकर इस बार 15,245 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 12,738 स्नातक और 2,507 शिक्षक मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
स्नातक क्षेत्र : 86 नए नाम जुड़े, कुल मतदाता 12,738 हुए
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। छह जनवरी को प्रकाशित सूची में मतदाताओं की संख्या 12,652 थी, जिसके बाद 86 नए नाम जोड़े गए और 399 नामों में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक क्षेत्र : आठ बूथों पर 2,507 मतदाता तय
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल आठ मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 2,507 बनी हुई है, जबकि इस दौरान 109 त्रुटिपूर्ण नामों में संशोधन की प्रक्रिया पूरी की गई है।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। बूथों का निर्धारण किया गया है। अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।-प्रशांत तिवारी, एडीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।