{"_id":"624b3c286d954f151e680a9a","slug":"hathras-mla-guddu-chaudhary-who-went-to-meet-the-victim-s-family-stopped-at-the-airport-sadabad-news-ali2885327159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीड़ित परिवार से मिलने गए विधायक गुड्डू चौधरी को हवाई अड्डे पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीड़ित परिवार से मिलने गए विधायक गुड्डू चौधरी को हवाई अड्डे पर रोका
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर के हवाई अड्डे पर नजरबंद बैठे सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी एवं अन्य। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
राजस्थान के पाली जिले की घटना के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी के साथ सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को राजस्थान पुलिस ने उदयपुर एयरपोर्ट पर नजरबंद कर लिया। सभी नेता पाली में जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड में उस परिवार को न्याय नहीं मिलने पर उस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।
जब इन नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिले बिना वापस लौटने से इंकार कर दिया तो पुलिस ही पीड़ित परिवार के सदस्यों को लेकर एयरपोर्ट पहुंची और प्रदेश से गए नेताओं से उनकी मुलाकात कराई। इस कांड को लेकर पाली जिले में धारा 144 लगी हुई है।
जब पीड़ित परिवार के सदस्य उनसे मिले तो सभी ने मिलकर उनको सांत्वना देते कहा कि उनका संगठन और पार्टी उनको न्याय दिलाने एवं हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है। वार्ता करने के बाद संतुष्ट होने पर सभी नेताओं को उदयपुर एयरपोर्ट से वापसी फ्लाइट में दिल्ली वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विधायक गुड्डु चौधरी ने बताया कि जितेंद्र मेघवाल चिकित्सा विभाग में कोविड सहायक के रूप पर कार्यरत थे। उनको मूंछ रखने एवं पुरानी रंजिश को लेकर उनकी हत्या कर दी गई थी।