{"_id":"5e3da7f68ebc3ee5b27335ca","slug":"hathras-missing-teacher-teacher-in-primary-school-in-piparamai-sadabad-news-ali226083673","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पिपरामई के प्राइमरी विद्यालय में गायब मिले शिक्षक-शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पिपरामई के प्राइमरी विद्यालय में गायब मिले शिक्षक-शिक्षामित्र
विज्ञापन
हाथरस: गांव पिपरामई में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार।
- फोटो : SADABAD
पिपरामई के प्राइमरी विद्यालय में गायब मिले शिक्षक-शिक्षामित्र
एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, पढ़ाई का स्तर मिला खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। एसडीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को गांव पिपरामई के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह साढ़े 11 बजे एसडीएम को विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षामित्र ही मौजूद मिला, बाकी एक शिक्षामित्र और दो शिक्षक गैरहाजिर मिले। विद्यालय में पढ़ाई का स्तर भी काफी खराब मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
दरअसल, गांव पिपरामई के किसी व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की थी कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षामित्रों सहित चार शिक्षकों की तैनाती है, लेकिन हालात ये हैं कि यह शिक्षक व शिक्षामित्र कभी कभी ही आते हैं और काफी लेट विद्यालय पहुंचते हैं। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम राजेश कुमार को विद्यालय का निरीक्षण करने के आदेश दिए थे, जिस पर एसडीएम ने शुक्रवार को करीब साढ़े 11 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में मात्र एक शिक्षामित्र ही मौजूद मिला, बाकी सभी शिक्षक, शित्रामित्र गैरहाजिर मिले।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि स्कूल का यही हाल है, शिक्षक आते नहीं हैं। एसडीएम को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी बेहद कम मिली। जब उन्होने बच्चों से सवाल जवाब किए तो बच्चे किसी भी प्रश्न का जबाब नहीं दे पाए। पढ़ाई के इस खराब स्तर को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने बताया कि उन्होने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। मौके पर नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, आरआई डीसी पौरूष, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।