फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Minister of State for Urban Development laid the foundation stone for many development works

हाथरस : नगर विकास राज्यमंत्री ने किया कई विकास कार्योँ का शिलान्यास

Tue, 09 Mar 2021 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Minister of State for Urban Development laid the foundation stone for many development works
हाथरस : नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता का रूहेरी बाईपास पर डिवाइडर के शिलान्यास के मौके - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने मंगलवार को शहर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उनका जोशीला स्वागत किया गया।
मंत्री ने सबसे पहले अलीगढ़ रोड पर रुहेरी तिराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए जा रहे डिवाइडर का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूजा-अर्चना भी की गई। वहां नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने उनका जोशीला स्वागत किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। तदुपरांत उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के बाहर पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने नयागंज चौराहा और बारहद्वारी तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। बारहद्वारी तिराहे पर अक्रूर जी की प्रतिमा भी स्थापित होगी। स्थान-स्थान पर नगर विकास राज्यमंत्री का जोशीला स्वागत किया गया।
राज्य मंत्री गुप्ता ने इन विकास कार्योँ के लिए नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिन कामों का जिम्मा नगर पालिकाध्यक्ष को सौंपा गया है, उससे ज्यादा विकास के काम वह करा रहे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास राज्य मंत्री की वजह से ही शहर का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने राज्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से विकास की चाभी और प्रतीक चिह्न भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद के अलावा भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सभासद नारायण लाल, सुरेश चौधरी, सुमित वार्ष्णेय, आशीष सेंगर, अशोक गोला, रामवीर भैयाजी, हरप्रसाद माहौर, शिवदेव दीक्षित, रामनिवास रावत, ललित शर्मा, विमल प्रधान, पं. मोहित शर्मा, मोहित पंडित, अनंत सोलंकी, अजय रावत, शालिनी पाठक, संजय अग्रवाल, अमन जैन आदि काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed