फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Minister in charge planted saplings in Smriti Upvan Park

हाथरस: स्मृति उपवन पार्क में प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण

Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Minister in charge planted saplings in Smriti Upvan Park
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (मुरसान)।
विज्ञापन

गांव दयालपुर में रविवार को प्रभारी मंत्री व पंचायतराज मंत्री ने जिला उद्यान विभाग द्वारा तैयार किए गए स्मृति उपवन पार्क में बोतल पान और अशोक के पौधे लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र ने किया। जिले में इस वित्तीय वर्ष में कुल 25.58 लाख पौधों का रोपण किया जाना है।
कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा 21.23 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गांव दयालपुर में तैयार किए गए स्मृति उपवन का निर्माण कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों की याद में बनाया गया है, जिसमें फुटपाथ का निर्माण, एक स्टोर रूम, ऑफिस व लगाए गए पौधों को पानी देने के लिए पंप की व्यवस्था कराई जाएगी। यहां पर आने जाने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास के सम्मुख लगाने के लिए सहजन का पौधा भेंट किया किया गया है। जिले में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की देखभाल के लिए पांच समूह को जिम्मेदारी व चाभी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, डीएम रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम सदर विपिन कुमार शिवहरे, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह, मुरसान मंडल अध्यक्ष हंवीर सिंह, दिलीप मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed