फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Minister in charge inspected the Gaushala and the training center under construction

हाथरस : प्रभारी मंत्री ने किया गोशाला व निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Minister in charge inspected the Gaushala and the training center under construction
हाथरस : लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपाइयों के साथ बैठक करते जिले के प्रभारी मंत्री चौध? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के प्रभारी व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को गांव कैलोरा में प्रधानों के प्रशिक्षण के लिए निर्माणाधीन भवन के साथ-साथ गोशाला का भी निरीक्षण किया और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिव के गेस्ट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों व अधिकारियों से भी वार्ता की। वह यहां विधायक वीरेंद्र सिंह राना के पुत्र के लग्न समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
भूपेंद्र चौधरी रविवार को गांव कैलोरा गए। वहां उन्होंने प्रधानों के प्रशिक्षण के लिए बन रहे डीपीआरसी का निरीक्षण किया। यह अभी निर्माणाधीन है। प्रभारी मंत्री ने इसका काम जल्द गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने वहीं गोशाला का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने गायों को गुड़ भी खिलाया। इस मौके पर अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने लोनिवि में भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, रूपेश उपाध्याय, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारियों से पार्टी से संगठन को लेकर वार्ता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed