फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Millions of people cheated online in Bisawar

हाथरस : बिसावर में कई लोगों से हुई ऑनलाइन करोड़ों की ठगी

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Millions of people cheated online in Bisawar
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

जिले में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। क्षेत्र के गांव बिसावर में कई लोग ऑनलाइन करोड़ों रुपये की ठगी के शिकार हुए हैं। इन लोगों ने डेली डिस्काउंट एप के जरिये निवेश किया था। दिल्ली से संचालित किसी ग्रुप ने लिंक भेजकर इन लोगों को फंसाया है। हालांकि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है।
बिसावर में कारोबारी गतिविधियां बड़े पैमाने पर संचालित हैं। इसका लाभ एक शातिर व्यक्ति ने उठाया। बिसावर के एक व्यक्ति को संपर्क में लेकर शातिर व्यक्ति ने व्हाट्स एप के माध्यम से एक लिंक भेजा। इस व्यक्ति की मदद से शातिर व्यक्ति ने व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये बिसावर में निवेश का जाल फैलाया।
विज्ञापन

लोगों को व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये जोड़ा गया था। इस ग्रुप के माध्यम से निवेश की योजना के बारे में जानकारी दी जा रही थी। योजना में निश्चित धनराशि लगाने पर ड्रोन कैमरा, आई फोन, एलईडी, डीएसएलआर कैमरे जैसे आकर्षक उपहार भी तय किए गए थे। व्हाट्स एप ग्रुप में लिंक भेजकर लोगों को एक एप (डेली डिस्काउंट) इंस्टॉल करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप में निवेश योजना से संबंधित संतोषजनक जानकारी थी। रुपये के लेनदेन का विकल्प होने के अलावा ऑनलाइन भुगतान एप की तरह वॉलेट की भी सुविधा थी। 20 दिन में लगाई गई राशि को दोगुना करने जैसी योजना में बिसावर के कई लोग फंस गए।
योजना के शुरुआती दिनों में दर्जनों लोगों ने दोगुना मुनाफा कमाया। इस लालच में आकर लोगों ने कमाया हुआ पैसा भी इस योजना में लगा दिया। एप में निवेश की राशि प्रदर्शित होती थी। लोगों का विश्वास जीतने के लिए मिलने वाली रकम का 10 फ़ीसदी हिस्सा प्रतिदिन वॉलेट में क्रेडिट किया जाता था।
धीरे-धीरे इस योजना में 200 से ज्यादा लोग जुड़ गए। जब शातिर व्यक्ति ने करोड़ों रुपया इकट्ठा कर लिया तो उसने ग्रुप को बंद कर दिया और अन्य सभी नंबर भी बंद कर लिए। शातिर के ग्रुप बंद किए जाने के बाद बिसावर में हड़कंप मच गया है। लोग इस ठगी को पचा नहीं पा रहे हैं।

बिसावर में अभी इस तरह के दो एप और चल रहे हैं। लेकिन इतनी बड़ी ठगी होने के बाद उनकी दुकान भी जल्द बंद होने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मामला सामने आया तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed