{"_id":"5dc5b9238ebc3e5af93345f5","slug":"hathras-message-to-keep-peace-before-verdict-on-ayodhya-sadabad-news-ali21830398","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अयोध्या पर फैसले से पहले दिया शांति बनाए रखने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अयोध्या पर फैसले से पहले दिया शांति बनाए रखने का संदेश
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सादाबाद के गांव गीगला में ग्रामीणों के साथ बैठक
- फोटो : SADABAD
भावनाओं में आकर न करें माहौल खराब
अयोध्या प्रकरण को लेकर पुलिस ने गीगला और बिसावर मेें की शांति व्यवस्था की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांव गीगला और बिसावर में पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित की। बैठक के जरिए लोगों से अयोध्या प्रकरण को लेकर आने वाले फैसले को लेकर संयमित रहने और कोर्ट के फैसले का स्वागत करने का आह्वान किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने कहा कि अयोध्या प्रकरण को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस की असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भावनाओं में आकर किसी के भड़काने पर माहौल खराब ना कर दें।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है, ताकि अफवाह न फैल सके। सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन्होने कहा कि अयोध्या प्रकरण में आगामी दिनों में आने वाले फैसले का हर किसी को सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर दोनों गांव के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।