फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: merchants burn effigies of online shopping

हाथरस: ऑनलाइन शॉपिंग का व्यापारियों ने किया पुतला दहन

Sat, 23 Nov 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: merchants burn effigies of online shopping
ऑन लाइन कारोबार का पुतला दहन कर विरोध जताते व्यापारी। - फोटो : HATHRAS
ऑनलाइन शॉपिंग का व्यापारियों ने किया पुतला दहन
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान मेें व्यापारियों ने भरी हुंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले ऑनलाइन शॉपिंग का सासनी गेट पर पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विदेशी कंपनियां मनमाने तरीके से शर्तों का उल्लंघन कर डुप्लीकेट, सेकन्ड अथवा घटिया माल बेचकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारी मात्रा में ऑनलाइन बिक्री कर यह विदेशी कंपनियां भारी मात्रा में मुनाफा कमाकर विदेशी मुद्रा को देश से ले जाकर देश को कमजोर कर रही हैं।
उपभोक्ताओं के बाजार में न आने से बाजार सूने पड़े हुए हैं। पूरे देश में करीब चार करोड़ व्यापारी और उन पर निर्भर अन्य करोड़ों आश्रित प्रभावित हो रहे हैं। यह विदेशी कंपनिया कर अपवंचन में भी संलग्न है जिसके कारण सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। कुछ सीमित कंपनियों द्वारा पूरी अर्थव्यवस्था का व्यापार अधिग्रहित करने के कारण छोटा दुकानदार अथवा व्यापारी व्यापार ना होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस कारण पूरी अर्थव्यवस्था में भारी मंदी का दौर छाया हुआ है।
विज्ञापन

सरकार के जीएसटी कलेक्शन में भी निरंतर घटोत्तरी हो रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल वर्मा, महामंत्री राजकुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश पागल गुरु, पवन गौतम, सिद्धार्थ बाँटिया, अमित अग्रवाल, रजत, गोपाल गर्ग, अम्बुज अरोरा, रिंकू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed