{"_id":"6348606732aaca3e164ea8ca","slug":"hathras-merchant-navy-personnel-missing-after-falling-from-ship-in-malaysia-sadabad-news-ali3025862192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मलेशिया में जहाज से गिरकर मर्चेंट नेवी कर्मी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मलेशिया में जहाज से गिरकर मर्चेंट नेवी कर्मी लापता
विज्ञापन
हाथरस : अतुल पचौरी का फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव नगला पचौरी निवासी मर्चेंट नेवी का कर्मी मलेशिया के बेटांग में हादसे के बाद नदी में डूबकर लापता हो गया है। मलेशिया पुलिस जवान को ढूंढने के लिए कई दिन नदी में तलाशी चला चुकी है। इसे लेकर परिजन बेहद परेशान हैं। परिजन इस मामले में मदद के लिए दिल्ली स्थित मलेशिया के दूतावास पहुंचे हैं।
अतुल पचौरी पुत्र विजय पचौरी करीब दो साल से मर्चेंट नेवी मलेशिया में कार्य कर रहे थे। 10 अक्तूबर को वह बेटांग जिले के सरबाक इलाके की सरिबास नदी पर सिंगमस जहाज पर तैनात था। जहाज की रस्सी ढीली करते समय लोहे का खंभा जहाज से टकरा गया। इसके चलते अतुल पचौरी नदी में जा गिरे। जहाज पर तैनात उनके अन्य साथियों ने उनको ढूंढने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। अतुल के सहकर्मी ने संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसके बाद मलेशिया पुलिस ने विशेष गोताखोर दल के साथ अतुल पचौरी को ढूंढने के लिए जहाज से पांच किलोमीटर दूरी तक तलाशी चलाया। इसके बावजूद अतुल पचौरी का कुछ पता नहीं लग पाया है। अतुल के सहकर्मियों से परिजनों को वहां की स्थिति के बारे में जानकारी मिल रही है। मलेशिया से यह भी जानकारी मिली है कि वहां की पुलिस ने अब तलाशी अभियान भी बंद कर दिया है। इसे लेकर परिजन बेहद घबरा रहे हैं। अतुल पचौरी के परिवार के कुछ लोग मदद के लिए दिल्ली स्थित मलेशिया दूतावास पहुंचे हैं। दूतावास से मदद मिलने के बाद मलेशिया पुलिस अतुल पचौरी के लिए फिर से तलाशी अभियान चला सकती है। संवाद