{"_id":"601d93b88ebc3e74282d5421","slug":"hathras-memorandum-submitted-for-investigation-of-scam-in-power-house-hathras-news-ali2555239159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजलीघर में घोटाले की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजलीघर में घोटाले की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस : रुहेरी विद्युत उपकेंद्र के मामले में जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में मौजूद भारतीय लोक
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के पदाधिकारियों ने ग्राम रुहेरी में विद्युत उपकेंद्र पर किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
नौ सूत्री इस ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि रुहेरी में विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए वर्ष 2008 में 2.69 करोड़ रुपये और वर्ष 2010 में 55 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। इस धनराशि का बंदरबांट करके भ्रष्टाचार किया गया। विद्युत उपकेंद्र में न तो 11 केवी की लाइन है और न ही 33 हजार केवी की लाइन बनी है।
भवन भी पूर्ण नहीं है। मौके पर कोई अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात नहीं हैं। ज्ञापन में डीएम से विद्युत उपकेंद्र रुहेरी को तत्काल चालू करने और सरकारी धनराशि के बंदरबांट करने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रकाशचंद्र शर्मा, राजकुमार, कृष्णगोपाल शर्मा, दिनेशचंद्र वार्ष्णेय, हरिओम, रामनिवास रावत, केशव देव, गंगाराम उर्फ राजराम, मोहनचंद्र, सुरेशचंद्र गुप्ता, साहब सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद थे।