फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Melting increased due to drizzle, cold wave made her miserable

हाथरस : बूंदाबांदी से बढ़ी गलन, शीतलहर ने किया बेहाल

Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Melting increased due to drizzle, cold wave made her miserable
हाथरस : शहर में बृहपतिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण शीतलहर से बृहस्पतिवार को भी लोगों का हाल-बेहाल रहा। दोपहर को सूरज कुछ देर के लिए निकला, लेकिन फिर से बादलों की आगोश में समा गया। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद चली सर्द हवाओं से गलन और बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों को तमाम प्रयास करने पड़े। सर्दी अधिक होने से बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। लोगों को गरम कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा।

बृहस्पतिवार की सुबह लोग नींद से जागे तो कोहरा छाया हुआ था। सर्द हवाएं चल रही थीं। गलन व शीतलहर से लोगों का हाल-बेहाल रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इस कारण वाहन आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर रेंगते हुए नजर आए। दोपहर को कुछ देर के लिए सूरज निकला। सूरज की तपिश भी लोगों को कुछ राहत नहीं दे सकी। सूरज कुछ देर में बादलों में समा गया। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इस कारण सर्दी और बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed