{"_id":"6047bf468ebc3ec8be5559df","slug":"hathras-medicines-found-for-roadside-samples-taken-hathras-news-ali2582265163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क किनारे मिलीं दवाएं, लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क किनारे मिलीं दवाएं, लिए नमूने
विज्ञापन
हाथरस : नगला रति के निकट गड्ढे में पड़ी मिलीं सरकारी दवाएं।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हसायन से सिकंदराराऊ रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर दवाएं बिखरी होने की सूचना पर मंगलवार की दोपहर को औषधि निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने यहां से दवाओं के नमूने लिए।
हसायन से सिकंदराराऊ की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे बड़ी मात्रा में दवाएं बिखरी हुई थीं। यह देखकर मौके पर काफी भीड़ लग गई। जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। टीम में औषधि निरीक्षक दीपक कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके वर्मा, सीएचओ निशा पांडेय, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार और डॉ. कृपेंद्र सिंह शामिल थे।
मौके पर जेनिटिडीन 30 हजार टेबलेट और ऑफ्लागार्ड ओ की 100 एमएल की चार बोतल मिलीं। यहां से डीआई ने दोनों दवाओं के नमूने लिए। सीएचसी हसायन के प्रभारी डॉ. आरके वर्मा व औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि दोनों दवाएं दिल्ली सरकार की सप्लाई की नॉट फॉर सेल वाली हैं। स्थानीय लोग इन दवाओं के बारे में कुछ नहीं बता सके। दोनों दवाओं के दो-दो भागों में सर्वे कर नमूने लिए गए हैं। बाकी दवा को सीज कर दिया गया है।