फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mechanic did obscene act with girl, family members beat her

हाथरस : बच्ची से मैकेनिक ने की अश्लील हरकत, परिजनों ने पीटा

Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mechanic did obscene act with girl, family members beat her
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मकान में एयर कंडीशनर ठीक कर रहे मैकेनिक ने घर में मौजूद 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक एयर कंडीशनर (एसी) सही करने का कार्य करता है। बुधवार की दोपहर को वह एसी सही करने के लिए एक घर पर पहुंचा। वहां उसने घर में खेल रही एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत कर दी। मैकेनिक की करतूत पर परिजनों की नजर पड़ गई। घर के लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर वहां काफी हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने भी आरोपी को पीटा। मौके पर पुलिस पहुंच गई और मैकेनिक को हिरासत में ले लिया गया। बच्ची के परिजन भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली सदर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एसी मैकेनिक के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed