फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman s head shaved for non fulfillment of dowry demand case filed

दहेज के दानव: पूरी न हुई एक मांग तो पत्नी का सिर मुंडवा कर गलियों में घुमाया, फिर इस हाल में नहर के पास छोड़ गए

Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
सार

महिला थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Married woman s head shaved for non fulfillment of dowry demand case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने एक महिला का सिर मुंडवाकर उसे मोहल्ले में घुमाया। अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना का मुकदमा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की शादी सात साल पहले अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालीजनों ने उसे मारा-पीटा। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालीजनों ने 14 अप्रैल को उसका सिर मुंडवा दिया और उसे मोहल्ले में घुमाया। इतना ही नहीं उसके बाद उसे यह लोग बेहोशी की हालत में अलीगढ़ रोड पर नहर के निकट उसे उसके गांव के निकट छोड़ गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब पीड़िता के परिजनों को हुई तो यह लोग उसे अपने घर ले आए। उसके बाद यह लोग थाने गए, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर इस मामले में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता के पति अलीमुद्दीन सहित कुछ अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी विपिन चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed