{"_id":"631a2aeb3e2b7275c91c11f7","slug":"hathras-married-woman-murdered-for-not-fulfilling-dowry-demand-hathras-news-ali299940615","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जलेसर रोड स्थित गांव लाड़पुर में विवाहिता की मौत हो गई। यहां पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की तहरीर पर पति सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी सौरभ की शादी 25 वर्षीय नीतू सिंह से जनवरी 2019 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग नीतू को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मायके के पक्ष के लोगों का आरोप है कि बुधवार-बृहस्पतिवार की रात को नीतू की हत्या कर दी गई।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर नीतू के मायके लोग भी आ गए। उन्होंने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर नीतू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
तहरीर पर पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका के मायके के लोगों की पोस्टमार्टम गृह पर भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी रीतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद