{"_id":"6047b55d8ebc3e593b40215a","slug":"hathras-married-woman-kicked-in-her-stomach-died-during-treatment-sikandhra-rahu-news-ali25822120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता के पेट पर मारी लात, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता के पेट पर मारी लात, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अगराना निवासी युवती की आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव वाईपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी गई। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि पति ने उसके पेट में लात मारी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ कोतवाली सिकंदराराऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विवाहिता के भाई गांव अगराना निवासी दिलीप कुमार पुत्र नेम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने रंजना की शादी आगरा के गांव वाईपुर निवासी राहुल पुत्र लक्ष्मण वर्मा के साथ की थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद से ही रंजना के ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।
28 मई को पति राहुल ने गुस्से में आकर रंजना के पेट में लात मार दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में पति राहुल, लक्ष्मण सिंह पुत्र छोटेलाल, रोहतानी पत्नी लक्ष्मण, कालीचरन, त्रिलोकी पुत्र लक्ष्मण सिंह सभी निवासीगण गांव वाईपुर आगरा को नामजद किया गया है।