{"_id":"6349ad4d01549238ed653996","slug":"hathras-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-accused-of-murder-hathras-news-ali3026680101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
हाथरस : मृत सोन देवी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला के गांव नागऊ निवासी रामसहाय ने अपनी पुत्री सोन देवी (30 वर्ष) की शादी गांव दौलतपुर निवासी जितेंद्र के साथ करीब 13 साल पूर्व की थी। शुक्रवार को विवाहिता की मौत हो जाने की जानकारी मायके पक्ष को हुई तो वह सूचना पर गांव पहुंच गए। शव को देखने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता का आरोप है कि जितेंद्र आए-दिन शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। अब पति व अन्य ससुरालीजनों ने सोन देवी की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया है। मृतका ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। कोतवाली हाथरस जंक्शन थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद