{"_id":"61649c358ebc3ed0960fe984","slug":"hathras-married-woman-died-during-treatment-hathras-news-ali2755044163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इलाज के दौरान विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव विसरात में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसे लेकर मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और गांव में पुलिस बुला ली। काफी लोग थाने पहुंच गए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इगलास रोड स्थित गांव विसरात निवासी तनुज पुत्र रामसिंह की करीब ढाई साल पहले सिकंदराराऊ के नावली निवासी आरती (25) पुत्री प्रवेश के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे तभी से परेशान कर रहे थे। इसी बीच उसने दो बच्चों जन्म दिया। डेढ़ महीने पहले दूसरे बच्चे के पैदा होने के समय से ही आरती की तबियत खराब चल रही थी।
इस बीच उसे ब्लड की कमी बताई गई। ब्लड भी चढ़वाया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को अचानक तबियत खराब हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसे खून चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव विसरात चले गए।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर मायके लोग गांव पहुंचे, जिन्होंने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया और पुलिस को बुला लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।